विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मैं अपनी रस्ताफ़ारी संस्कृति से और गहराई से जुड़ा तथा रस्ताफ़ारी जीवनशैली के बारे में जानने लगा। रस्ताफ़ारी जीवनशैली से मैंने सीखा कि वे सामान्यतः धरती और प्रकृति से मिलने वाला भोजन खाते हैं; प्रकृति ही सब कुछ देती है। रस्ता लोगों की आहार-पद्धति को आइटल कहा जाता है। आइटल प्राकृतिक जीवन-पद्धति है, जिसका अर्थ है कि हम किसी पशु का मांस या स्राव ग्रहण नहीं करते। यह जानने के बाद मैंने भी यही जीवनशैली अपना ली।











